पिथौरागढ़ – भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। रविवार को भाजपा कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक डॉ. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर याद किया गया। जिसमें बोलते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह लुंठी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन कार्यकर्ताओं के लिए अनुकरणीय है। राजनीति की अलख जगाने वाले मुखर्जी ने सबसे पहले धारा 370 के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने नेहरू की तुष्टीकरण की नीति का विरोध किया । भाजपा के जिला प्रवक्ता गेहराज पाण्डेय ने कहा कि मुखर्जी ने नेहरू मंत्रिमंडल से त्यागपत्र देकर गुरु गोलवलकर के साथ चर्चा कर जनसंघ का गठन किया। उन्होंने कश्मीर में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान को लेकर आंदोलन किया। परिणामस्वरूप कश्मीर से परमिट राज खत्म हुआ। मौके पर जिला उपाध्यक्ष गोपू महर,नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा,जिला महामंत्री गिरीश जोशी,सुरेश नगरकोटी,बलवंत महर,कृपाल मेहता,सत्य प्रकाश यादव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद
पिथौरागढ़ – भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। रविवार को भाजपा कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक डॉ. मुखर्जी […]
