पिथौरागढ़ – बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ झूलाघाट की महिलाओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने पीएचसी में महिला चिकित्सक की तैनाती की मांग करते हुए नारे लगाए। रविवार को झूलाघाट क्षेत्र के कानड़ी, बलतड़ी, गेठीगड़ा सहित कई गांवों की महिलाएं रेनू भट्ट के नेतृत्व में मुख्य बाजार में एकत्र हुईं। रेनू ने कहा झूलाघाट पीएचसी में महिला चिकित्सक की नियुक्ति न कर सरकार सीमांत की महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। कहा पीएचसी में झूलाघाट के दर्जनों गांवों के साथ ही नेपाल की महिलाएं भी उपचार को पहुंचती हैं। महिला चिकित्सक न होने से उन्हें 40किमी दूर जिला मुख्यालय की दौड़ लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। जानकी भट्ट ने कहा कई बार सरकार से महिला चिकित्सक नियुक्त करने की मांग की गई बावजूद इसके महिलाओं की परेशानियों को नजरंदाज किया जा रहा है। महिलाओं ने आक्रोश जताते हुए कहा महिला अधिकारों की बात करने वाली सरकार केवल जुमलेबाजी तक ही सीमित है। सरकार को महिलाओं के हितों से कोई सरोकार नहीं है। चेतावनी देते हुए कहा शीघ्र महिला चिकित्सक की तैनाती नहीं हुई तो जिला मुख्यालय में धरना शुरू किया जाएगा। मौके पर रजनी भट्ट, किरन भट्ट, विमला देवी, शकुंतला भट्ट, मीना भट्ट, दीपा देवी, मीना देवी, छुमा देवी, कमला चन्द, रेनू देवी रहीं।
पिथौरागढ़ – बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ झूलाघाट की महिलाओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने पीएचसी में महिला चिकित्सक की तैनाती की मांग करते हुए नारे लगाए। रविवार को झूलाघाट क्षेत्र के कानड़ी, बलतड़ी, गेठीगड़ा सहित कई गांवों की महिलाएं रेनू भट्ट के नेतृत्व में मुख्य बाजार में एकत्र हुईं। रेनू ने कहा […]
