• Home  
  • फोटो लेकर गांव-गांव घूमी पुलिस, दूसरे दिन भी नहीं हो पाई शिनाख्त
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

फोटो लेकर गांव-गांव घूमी पुलिस, दूसरे दिन भी नहीं हो पाई शिनाख्त

हरिद्वार – सिडकुल की हेत्तमपुर सूखी नदी में महिला की हत्या कर फेंके गए शव की शिनाख्त दूसरे दिन भी नहीं हो पाई। रविवार को पुलिस महिला की शिनाख्त के लिए फोटो लेकर गांव-गांव घूमी, लेकिन महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शनिवार सुबह हेत्तमपुर गांव निवासी कुछ लोग पुल पर आनेकी […]

हरिद्वार – सिडकुल की हेत्तमपुर सूखी नदी में महिला की हत्या कर फेंके गए शव की शिनाख्त दूसरे दिन भी नहीं हो पाई। रविवार को पुलिस महिला की शिनाख्त के लिए फोटो लेकर गांव-गांव घूमी, लेकिन महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शनिवार सुबह हेत्तमपुर गांव निवासी कुछ लोग पुल पर आनेकी गांव की तरफ टहलते हुए जा रहे थे। तभी कुछ लोगों का ध्यान नदी में गया, जहां महिला का शव पड़ा था। दुपट्टे से महिला के चेहरे को ढक कर रखा गया था। सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने नदी से शव बाहर निकाल कर शिनाख्त के लिए शव की तलाशी ली, तो पैरों की अंगुलियों में दो बिछुवों के अलावा पुलिस को कुछ नहीं मिला था। महिला के दाहिने कान और नाक में खून के धब्बे मिले। शरीर पर चोट के निशान भी नहीं थे।

पुलिस को शक है कि महिला की हत्या कर शव नदी में फेंका गया है। महिला की पहचान दूसरे दिन भी नहीं हो सकी। पुलिस ने हेत्तमपुर चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। वहीं मृतका की फोटो लेकर रोशनाबाद, आनेकी, हेत्तमपुर, रावली महदूद, नवोदय नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में जाकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। पुलिस सिडकुल के तमाम उघोगपतियों के पास भी मृतका का फोटो लेकर पहुंची। थाना प्रभारी प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि पुलिस एवं सीआईयू मामले के खुलासे में लगाई गई है। महिला की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। महिला की पहचान के लिए सिडकुल के उघोगपतियों से सहयोग मांगा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *