नई टिहरी – जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में आयोजित शिकायत निवारण कार्यक्रम कुल 17 शिकायतें दर्ज हुई। जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सोमवार को आयोजित शिकायत निवारण कार्यक्रम में पहुंचे ग्राम खोला मदन नेगी के जेठू ने अपने पुत्र के वाहन सहित टिहरी झील में डूबने से उत्पन्न आर्थिक संकट से अवगत कराते हुए जीवन यापन के लिए प्रशासन से कर्ज माफ करने एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने, गजा तहसील अंतर्गत ग्राम बैरोल के मनीष उनियाल ने मकान के ऊपर जीर्ण-शीर्ण हो चुके वृक्ष का मौका मुआयना कर पेड़ को कटवाने, बौराड़ी व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अमरीश पाल ने शहर के सुलभ शौचालय की सफाई एवं पीने के पानी की सुविधा हेतु टैंक लगवाये जाने, सांई चौक के समीप पार्किंग की मरम्मत कराये जाने व बाहर के व्यापारियों का स्थानीय होटल में सेल लगाकर सामान बेचने को प्रतिबंधित किये जाने की शिकायत दर्ज करायी। इस मौके पर डीएफओ डॉ. कोको रोशे, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, सीएमओ डॉ.भागीरथी जंगपांगी, डीएचओ डीके तिवारी, विक्रम, सोबत सिंह, ईई विद्युत राकेश कुमार, ईई जल संस्थान सतीश चन्द्र नौटियाल, लोनिवि केएस नेगी आदि थे।
नई टिहरी – जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में आयोजित शिकायत निवारण कार्यक्रम कुल 17 शिकायतें दर्ज हुई। जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सोमवार को आयोजित शिकायत निवारण कार्यक्रम में पहुंचे ग्राम खोला मदन नेगी के जेठू ने अपने पुत्र के वाहन सहित टिहरी झील में डूबने से उत्पन्न आर्थिक संकट […]
