रुद्रप्रयाग – जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने पुराने विकास भवन में जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अफसरों को जन समस्याओं में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए। कहा कि लोग बड़ी आस के साथ दूर-दराज गांवों से यहां पहुंचते हैं। इसलिए उनके साथ न्याय किया जाए।जनता दरबार में भैंसगांव के दलीप सिंह ने दीवार क्षतिग्रस्त होने पर खेतों में ब्रेसवाल लगाने, प्रधान ग्राम पंचायत रायड़ी देवेश्वरी देवी ने रायड़ी में पंचायत भवन बीज भंडार एवं न्याय पंचायत भवन स्यूर-बागंर पर कथित अवैध कब्जे और ग्राम सभा रायड़ी में पिपलकोटी हरिजन बस्ती में हैण्ड पम्प लागने, उदय सिंह राणा ग्राम जाखाल रिखौलगांव ने लस्तर पेयजल परियोजना में ग्राम पंचायत जाखाल रिखौलगांव को लाभ न मिलने, बीरेन्द्र सिंह चैहान ग्राम बजूण ने ग्राम सभा बजूण में र्जीण-शीर्ण विद्युत लाइन एवं बिजली खम्बों के बदलने, ग्राम नौना बछणस्यूं के ग्रामीणों ने जिला योजना से स्वीकृत गहड़-नौना मोटर मार्ग के कार्य शुरू करवाने, कमेड़ा के ग्रामीणों ने तल्ला नागपुर (पम्पिंग सैट) पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति पूर्ण न होने, चन्दनी देवी ग्राम खांकरा ने ऋषिकेष-कर्णप्रयाग रेलवे में किए गए भूमि अधिग्रहण कर तथा खाता-खतौनी में प्रार्थी का नाम अंकित न होने, अन्जू देवी ग्राम चाका ने अपने बीमार पति के इलाज के लिए मुख्यमन्त्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता देने, ग्राम प्रधान औरिंग सुमित्रा नेगी ने ग्राम औरिंग में स्थान वडियारी बैण्ड में हैण्ड पम्प निर्माण, ग्रामवासी सतेरा ने तल्ला नागपुर पेयजल योजना में पानी की टैंक पर पानी पर्याप्त न होने, सुरेन्द्र सिंह विष्ट ग्राम पाबौ धनपुर ने पीड़ा-पाबौ मोटर मार्ग पर ग्राम पंचायत चिनग्वाड की पेयजल पाइप लाइन हटाए जाने, शिव लाल लाल ग्राम नाला गुप्तकाशी ने ऑलवेदर रोड से मुआवजा न मिलने, राजेश्वरी देवी ग्राम कमसाल ने 4 जून 2019 को सम्राट होटल रुद्रप्रयाग के समीप वाहन दुर्घटना में घायलों को मुआवजा न मिलने सहित कुल 68 शिकायतें दर्ज हुई जिनमें डीएम ने 30 शिकायतों का निस्तारण किया। अन्य पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर सभी अधिकारी मौजूद थे।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
डीएम ने सुनी पुराने विकास भवन में ग्रामीणों की समस्याएं
रुद्रप्रयाग – जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने पुराने विकास भवन में जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अफसरों को जन समस्याओं में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए। कहा कि लोग बड़ी आस के साथ दूर-दराज गांवों से यहां पहुंचते हैं। इसलिए उनके साथ न्याय किया जाए।जनता दरबार में भैंसगांव के दलीप […]
