Kuldeep rawat / dehradun
Haridwar – भारत माता मंदिर हरिद्वार के संस्थापक पद्मभूषण सत्यमित्रानन्द गिरी जी महाराज के निधन पर प्रदेशभर में राजकीय शोक घोषित हुआ यह पहला मौका है जब किसी संत के निधन पर उत्तराखंड प्रदेश में राजकीय शोक घोषित हुआ है मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ट्वीट करके सत्यमित्रानंद गिरी जी महाराज के निधन पर दुख व्यक्त किया है पद्मभूषण जगदगुरू शंकराचार्य सत्यमित्रानन्द गिरी जी महाराज के ब्रहमलीन होने पर बुधवार 26 जून (एक दिन) का राजकीय शोक घोषित किया गया है। बुधवार को प्रदेश में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे और कोई भी शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जायेंगे।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरी जी महाराज ने पूरे विश्व में ज्ञान, धर्म व आध्यात्म की पताका फहराकर सनातन संस्कृति के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वामी जी का जीवन जनकल्याण के लिए समर्पित रहा है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने ये भी कहा कि स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरी जी महाराज सनातन धर्म परंपरा के महान संत थे। सामाजिक व धार्मिक कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए उनके अनुयायियों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
उनके निधन पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है| उन्होंने कहा कि धर्म के क्षेत्र में नई विधा के अविष्कारक स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरी के निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है|
