Kuldeep rawat/ dehradun
देहरादून – राजधानी में बेख़ौफ़ बदमाशों ने फिर एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर में पेट्रोल पंप से वापस अपने घर लौट रहे गगन भाटिया को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी और उनके हाथ में मोजूद रुपयों का बैग लेकर फरार हो गए। रात तकरीबन पौने दस बजे हुए इस वारदात के बाद पुलिस ने सघन तलाशी अभियान भी चलाया लेकिन बदमाश हाथ नही लग पाए। बदमाशों की संख्या चार बताई जा रही है जो दो बाइक पर सवार थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के जरिये संदिग्ध आरोपियों की तलाश कर रही है। बुरी तरह घायल गगन को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दे कि हाल फिलहाल में ये राजधानी में अपराध की तीसरी बड़ी घटना है, इससे पहले बसन्त विहार थाना क्षेत्र में शराब की दुकान के सेल्समैन पर जानलेवा हमला कर लाखो की लूट की गई थी, इसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के दम पर नेहरू कालोनी में ज्वेलरी शाप से लाखों के गहने लूटे थे, अब ये तीसरी बड़ी वारदात प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हुई है। घटना के विरोधी में प्रेमनगर के व्यापारियों ने मंगलवार को बाजार बंद का का एलान किया है
