Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • विकासनगर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने की बैठक
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

विकासनगर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने की बैठक

विकासनगर — एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की तिलक भवन में एक विशेष बैठक आयोजित हुई। इसमें आगामी छात्रसंघ चुनाव पर विचार विमर्श के साथ संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। बुधवार सुबह आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने शिरकत की। बैठक में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने फूल […]

विकासनगर — एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की तिलक भवन में एक विशेष बैठक आयोजित हुई। इसमें आगामी छात्रसंघ चुनाव पर विचार विमर्श के साथ संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। बुधवार सुबह आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने शिरकत की। बैठक में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मोहन भंडारी ने कहा कि छात्रसंघ के इस महापर्व में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए काम करना होगा। इतना ही नहीं, कार्यकर्ता छात्रहितों के लिए महाविद्यालय के साथ क्षेत्र में भी अपनी भागीदारी बनायें। इसके बाद उन्होंने संगठन में शामिल हुए छात्र ऋषभ चौहान का फूल मालाओं से संगठन में स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष सौरव मंमगाई, जिला महासचिव समीर अंसारी, अरुण चौहान, आकाश आजाद, फरमान, मोहित, साहिल, प्रदीप, सनव्वर, विनय, विवेक, सलमान, शादाब सलमानी, आदेश राणा, अजय, शराफत आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *