• Home  
  • होटल एसोसिएशन पदाधिकारियों ने रूसी बाईपास में प्रदर्शन किया
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

होटल एसोसिएशन पदाधिकारियों ने रूसी बाईपास में प्रदर्शन किया

नैनीताल – जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से रूसी बाईपास में पर्यटक वाहनों को बेवजह रोके जाने तथा अनियो जित ट्रैफिक व्यवस्था के विरोध में बुधवार को होटल एसोसिएशन पदाधिकारियों की ओर से रूसी बाईपास में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा […]

नैनीताल – जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से रूसी बाईपास में पर्यटक वाहनों को बेवजह रोके जाने तथा अनियो जित ट्रैफिक व्यवस्था के विरोध में बुधवार को होटल एसोसिएशन पदाधिकारियों की ओर से रूसी बाईपास में धरना प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा प्रतिवर्ष पार्किंग बनाए जाने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन एन सीजन के वक्त स्थितियां जस की तस हो जाती है। होटल कारोबारियों का कहना है कि इस समय देश तथा विभिन्न प्रदेशों में पर्यटन बढ़ाने की कवायद की जा रही है, लेकिन यहां अनियोजन से बने बनाए पर्यटन को उजाड़ा जा रहा है। प्रदर्शनकारियों में होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश शाह, प्रवीण शर्मा , वेद साह, आलोक शाह, दिग्विजय बिष्ट, प्रदीप जेठी, प्रमोद पांडे आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *