कुलदीप रावत
देहरादून – राजधानी देहरादून में 48 घंटे पहले हुई पेट्रोल पंप में लूट का देहरादून पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है पुलिस ने लूट की रकम के साथ हथियारों के साथ तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने बदमाशों से दो तमंचे और लूट की आधी रकम भी बरामद कर ली है दिनांक 24.06.19 को रात्रि लगभग 09.00 बजे प्रेमनगर दहशरा ग्राउण्ड के पास पैट्रोल पम्प मालिक गगन भाटिया का पीछ करते हुए दो मोटर साइकिलों पर सवार चार बदमाशों द्वारा गोली मारकर घायल कर पैसो से भरा बैग छीनकर लूट कर ले जाने की घटना घटित हुई थी जिसमें पेट्रोल पम्प मालिक के कन्धे पर गोली लगी थी जिसका उपचार सिनर्जी अस्पताल देहरादून में चल रहा है । पुलिस की बदनामी के चलते मुख्यमंत्री के द्वारा इस लूट का खुलासा को लेकर पुलिस पर खासा दबाव था इस घटना की गंभीरता के दृष्टिगत तुंरत ही शहर व ग्रामीण क्षेत्र मे बैरियर डाउन करवाकर चैकिंग हेतु आदेश पारित किये गये, तथा अन्य थानों के निरीक्षक एवं एस.ओ.जी. प्रभारी सहित 05 अलग अलग टीमें को घटनास्थल पर बुलाकर घटना के अलग अलग बिन्दुओंपर अपनी टीम के साथ अपने अपने क्षेत्रो में चैकिग, सन्दिग्धों से पूछताछ, तलाशी व घटना के सम्बन्ध मे जानकारी करने हेतु निर्देशित कया गया था मुखबिर तन्त्र को भी सक्रिय करते हुए बदमाशों के भागने वाले रास्तो के सीसीटीवी फुटेज चैक करने हेतु निर्देशित किया ।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जानकारी मिली कि बदमाश दो मोटर साईकिलं पर आये थे, दोनो मोटर साईकलों पर दो दो व्यक्ति सवार थे, सभी ने हेलमेट पहने थे तथा एक मोटर साईकिल अपाचे तथा दूसरी स्पैलण्डर होना जानकारी प्राप्त हुई जिसके आधार पर सभी टीमों व जनपद के सभी चैक पोस्ट पर सभी संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चैकिंग की गई, व कुछ टीमें जनपद हरिद्वार, सहारनपुर, मुजप्फरनगर, बिजनौर मुरादाबाद आदि स्थानो पर पूर्व मे लूट में जेल गये अभियुक्तो के बारे में जानकारी करने हेतु भेजा गया था । मुखबिर तन्त्र को भी सक्रिय करते हुए दि0 26/6/19 को थानाध्यक्ष प्रेमनगर को सूचना प्राप्त हुई कि घटना करने वाले बदमाश प्रेमनगर में ही किराये पर फ्लैट लेकर रह रहे है जो घटना के दिन से ही कमरे से फरार है तथा आज रात्रि में अपना सामान लेने आने वाले है । इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय को सूचित किया गया जिनके द्वारा एक संयुक्त टीम गठित कर दि0 26/6/19 को रात में ही अभियुक्तगणो के फ्लैट ठाकुरपुर साई विहार में दबिश दी गई पुलिस टीम द्वारा तीनो व्यक्तियों को पकड लिया जिन्होने अपने नाम कामेन्द्र उर्फ बुल्ला, दिपिन कुमार व रोहन राठी निवासी जिला बिजनौर उ0प्र0 बताया, तलाशी लेने पर कामेन्द्र उर्फ बुल्ला के कब्जे से एक अदद देशी तमन्चा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस व 75 हजार 500 रूपये नगद व दिपिन के कब्जे से एक तमन्चा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस व 55 हजार 240 रूपये नगद व रोहन राठी के कब्जे से 43 हजार 400 रूपये नगद बरामद हुए । पूछताछ पर उक्त तीनो द्वारा बरामदा रूपये कुल 01 लाख 74 हजार 140 रूपये के बारे बताया कि यह सभी रूपये इनके द्वारा दिनांक 24/6/19 की रात्रि मे पैट्रोल पम्प मालिक से लूटे गये थे, बाकि पैसे हमारा एक अन्य साथी अजय लेकर गया है, हम लोग भी आज ही अपनी मोटर साईकिल, फोन व सामान लेने आये थे तब तक आप लोगो ने पकड लिया ।
घटना के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की गई तो अभियुक्तगणों द्वारा बताया कि हम तीन व हमारा एक अन्य साथी अजय पूर्व में कई लूट, हत्या आदि मुकदमों में बिजनौर जेल में बन्द थे, हम सभी वर्तमान में जमानत पर है तथा दि0 10/6/19 को दिपिन व राहुल राठी ने यह फ्लैट 7 हजार रूपये महीना किराये पर लिया था, हमारे द्वारा यहां आस पास की रैकी की गई तो हमें ठाकुरपुर रोड पर स्थित पैट्रोल पम्प मालिक के रात्रि में पैसो का बैग लेकर घर जाना देखा गया जिस पर दि0 17/6/19 को कामेन्द्र भी देहरादून आ गया था फिर कामेन्द्र और विपिन द्वारा मोटर साईकिल से लगातार पैट्रोल पम्प की रैकी की गई व उसके मालिक के घर जाने के बारे में जानकारी की जिस पर हम तीनो द्वारा दि0 23/6/19 रविवार को भी रात्रि में पैट्रोल पम्प मालिक के पीछे जाकर रैकी की गई थी, लेकिन उस दिन हम लूट करने में सफल नही हुए फिर कामेन्द्र द्वारा अजय को भी बुला लिया तो दि0 24/6/19 को ही सांय लगभग 4 बजे अजय अपने साथ 4 तमन्चे व कारतूस लाकर हमारे कमरे पर आ गया था, फिर हमने सारी बाते अजय को बताई व पैट्रोल पम्प दिखाया तो अजय ने भी लूट करने को सही बताया फिलहाल पुलिस के द्वारा तीनों बदमाशों को कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है शेष एक साथी की पुलिस तलाश कर रही है और जगह-जगह दबिश दे रही है

