• Home  
  • बीएसएनएल संविदा कर्मियों को वेतन देने का आश्वासन दिया
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

बीएसएनएल संविदा कर्मियों को वेतन देने का आश्वासन दिया

देहरादून — पांच दिन के धरने के बाद बीएसएनएल संविदा कर्मचारियों राहत मिलने की उम्मीद जगी है। धरने से बने दबाव के बाद कर्मचारियों की भर्ती कराने वाले ठेकेदार ने उन्हें वेतन देने का आश्वासन दिया। साथ ही ईपीएफ और ईएसआई का पैसा भी उनके खातों मे डालने का आश्वासन दिया। वेतन मिलने का आश्वासन […]

देहरादून — पांच दिन के धरने के बाद बीएसएनएल संविदा कर्मचारियों राहत मिलने की उम्मीद जगी है। धरने से बने दबाव के बाद कर्मचारियों की भर्ती कराने वाले ठेकेदार ने उन्हें वेतन देने का आश्वासन दिया। साथ ही ईपीएफ और ईएसआई का पैसा भी उनके खातों मे डालने का आश्वासन दिया। वेतन मिलने का आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने अपना धरना स्थगित कर दिया है।
गुरुवार को क्रास रोड़ स्थित बीएसएनएल कार्यालय के सामने धरना दे रहे संविदा कर्मचारियों और उनके ठेकेदार की बीच में वेतन को लेकर समझौते पर बात बनी। बीएसएनएल सीसीडब्य्लूएफ के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद बहुगुणा की उपस्थिति में ठेकेदार इम्तियाज आलम ने कर्मचारियों से सोमवार तक एक महीने और बजट जारी होने पर बाकी तीन महीने का वेतन जारी करने का आश्वासन दिया। धरना देने वालों में प्रदीप कुमार, चारू थापा, विवेक, मेहरबान सिंह, चरण सिंह, सुरजीत सिंह, देवेंदर सिंह, सतेंदर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *