• Home  
  • जानिए – कौन है बेखौफ युवक, कारोबारी से मांग डाली 10 लाख की रंगदारी
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

जानिए – कौन है बेखौफ युवक, कारोबारी से मांग डाली 10 लाख की रंगदारी

संदीप चौहान हरिद्वार – कारोबारी से मांगी गई 10 लाख की रंगदारी मामले में पुलिस को जीत हासिल हुई है | सुभाष नगर में रहने वाले कारोबारी से कुछ दिन पहले 10 लाख की रंगदारी मांगने का फोन आया| कारोबारी जगदीश पवार ने क्षेत्रीय पुलिस को इसकी शिकायत की थी उत्तराखंड पुलिस ने रंगदारी मामले […]

संदीप चौहान

हरिद्वार – कारोबारी से मांगी गई 10 लाख की रंगदारी मामले में पुलिस को जीत हासिल हुई है | सुभाष नगर में रहने वाले कारोबारी से कुछ दिन पहले 10 लाख की रंगदारी मांगने का फोन आया| कारोबारी जगदीश पवार ने क्षेत्रीय पुलिस को इसकी शिकायत की थी

उत्तराखंड पुलिस ने रंगदारी मामले में दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है अभियुक्त 1 – अभिषेक पुत्र हरपाल निवासी सिविल लाइन कोतवाली जिला बिजनौर अभियुक्त 2 – अक्षय शर्मा पुत्र देवी चंद निवासी नगला सहारनपुर के रूप में हुई है कारोबारी जगदीश पंवार से 10 लाख की रंगदारी मांगी थी जिसमें आरोपियों ने चाइनीस फोन का उपयोग किया था पुलिस द्वारा फोन को सर्विलांस के माध्यम से दो युवकों को गिरफ्तार किया

आरोपी अभिषेक ने बताया कि बिजनौर कोर्ट में प्रैक्टिस करता था पुलिस इस बात से संतुष्ट होने में जुटी है

दोनों आरोपियों ने कहा पैसे की अधिक जरूरत थी और अक्षय के पास अपना इलाज कराने तक के पैसे नहीं थे इसलिए कारोबारी जगदीश पवार से 10 लाख की रंगदारी की मांग की थी

एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद की है और आरोपियों ने रंगदारी मांगने में चाइनीस फोन का उपयोग किया था दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया जाएगा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *