• Home  
  • शिविर में हुआ 40 यूनिट रक्तदान

विकासनगर – एक किरण सामाजिक संस्था की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रविवार सुबह राजा रोड स्थित संस्था कार्यालय पर आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ संस्था के अध्यक्ष संदीप नैथानी ने किया। उन्होंने रक्तदान के महत्व पर बोलते हुए जरूरतमंदों के लिए अधिक से अधिक […]

विकासनगर – एक किरण सामाजिक संस्था की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रविवार सुबह राजा रोड स्थित संस्था कार्यालय पर आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ संस्था के अध्यक्ष संदीप नैथानी ने किया। उन्होंने रक्तदान के महत्व पर बोलते हुए जरूरतमंदों के लिए अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की। इसके बाद श्री महंत इंद्रेश अस्पताल की ब्लड बैंक यूनिट के डॉक्टरों ने शिविर में आए रोगों का रक्त एकत्र किया। अस्पताल की ओर से रक्तदान करने वालों को गिफ्ट भी प्रदान किये। इस मौके पर डॉ. अमित चंद्रा, मोहित चावला, डॉ. शोभना, लखानी सेमवाल, राजेश काला, अमित अग्रवाल, संजय गुसाईं, संजय रावत, अखिलेश कुमार, राजू शर्मा, संजीव, वकील अहमद, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *