Haridwar – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। अभाविप कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय बहादराबाद में वृक्षारोपण किया।
विवि कुलपति देवी प्रसाद त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को वृक्षों के महत्व के सम्बन्ध में बताते हुये कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं । यह हमारे पर्यावरण और पृथ्वी की रक्षा के लिये अति आवश्यक हैं । वृक्षों के प्रति हमें हमारे कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों के प्रति सचेता होना पड़ेगा ।
वृक्षारोपण में उपस्थित कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी, परिषद के जिला संगठन मंत्री राहुल सारस्वत, विभाग प्रमुख प्रभात पंवार, नवीन पंत, रितेश वशिष्ठ, नवीन यादव, राहुल चौधरी, अंकित पंवार आदि शामिल रहे
