• Home  
  • विहिप ने की देश विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

विहिप ने की देश विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग

बागेश्वर – विश्व हिंदू परिषद ने देश विरोधियों पर अंकुश लगाने की मांग तेज कर दी है। कार्यकर्ताओं ने एडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा। उनसे देश के खिलाफ काम करने वाले संगठन और गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की। मंगलवार को विहिप के जिलाध्यक्ष शेर सिंह मलड़ा के नेतृत्व में […]

बागेश्वर – विश्व हिंदू परिषद ने देश विरोधियों पर अंकुश लगाने की मांग तेज कर दी है। कार्यकर्ताओं ने एडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा। उनसे देश के खिलाफ काम करने वाले संगठन और गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की। मंगलवार को विहिप के जिलाध्यक्ष शेर सिंह मलड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एडीएम राहुल गोयल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि देश में अराजकता बढ़ रही है। राजधानी दिल्ली सहित अन्य राज्यों में हिंदूओं के मंदिर और घरों में हमले किए जा रहे हैं। हिंदू आस्था के केंद्रों को निशाना बनाया जा रहा है। देश की संस्कृति और आस्था से जुड़े बीज मंत्र जय श्री राम को बदनाम करने का प्रयास चल रहा है। हिंदुओं के जबरन धर्मांतरण करने की बात की जा रही है। कथित सेक्यूलर देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। कहा मॉब लिंचिंग के नाम पर घटनाओं को बढ़ाचढ़ा कर पेश किया जा रहा है। जिसमें भोले-भाले ग्रामीणों, गो रक्षकों, राम भक्तों और अन्य राष्ट्रवादियों को बदनाम करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। उन्होंने राष्ट्रपति से इस तरह के लोगों और गतिविधियों पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की। जिससे देश में राष्ट्रीय मूल्यों की रक्षा हो सके। यहां बजरंग दल के सह संयोजक नरेंद्र धामी, भुवन चंद्र लोहनी, संजय सिंह नेगी, हितेंद्र सिंह धपोला, पूरन सिंह रावत, कुलदीप नगरकोटी, विजय परिहार, कुंदन टंगडिय़ा आदि रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *