• Home  
  • एनसीसी कैडेटों को दी गई ध्वनि प्रदूषण की जानकारी
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

एनसीसी कैडेटों को दी गई ध्वनि प्रदूषण की जानकारी

चम्पावत – राजकीय इंटर कॉलेज टनकपुर में 78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी के कमांडिंग ऑफीसर के दिशा निर्देशन में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान ध्वनि प्रदूषण और उससे होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कैडेट्स को तीन समूहों में बांटकर ध्वनि प्रदूषण से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन […]

चम्पावत – राजकीय इंटर कॉलेज टनकपुर में 78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी के कमांडिंग ऑफीसर के दिशा निर्देशन में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान ध्वनि प्रदूषण और उससे होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में कैडेट्स को तीन समूहों में बांटकर ध्वनि प्रदूषण से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जूनियर और सीनियर कैडेट्स ने नुक्कड़ नाटकों में भी प्रतिभाग किया। एनसीसी अधिकारी कै. एलडी तिवारी और सेकेण्ड ऑफीसर एसएस राणा ने ध्वनि प्रदूषण से संबंधित छात्रों की शंकाओं का समाधान किया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य तेज बहादुर गंगवार ने कैडेटों की ओर से प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *