Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • को-ऑपरेटिव बैंक में रिक्त पदों पर जल्द होंगी नियुक्तियां
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

को-ऑपरेटिव बैंक में रिक्त पदों पर जल्द होंगी नियुक्तियां

रुद्रपुर – अब तक डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक में 442 रिक्त पद भरे जा चुके हैं। इसके अलावा अन्य रिक्त पदों पर जल्द ही नियुक्ति की जायेगी। इन पदों पर उत्तराखण्ड के लाभार्थियों को ही वरीयता दी जायेगी। नियुक्ति जारी करने के लिए शासन को भी पत्र भेजा गया है। यह बात बुधवार को काशीपुर बाईपास […]

रुद्रपुर – अब तक डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक में 442 रिक्त पद भरे जा चुके हैं। इसके अलावा अन्य रिक्त पदों पर जल्द ही नियुक्ति की जायेगी। इन पदों पर उत्तराखण्ड के लाभार्थियों को ही वरीयता दी जायेगी। नियुक्ति जारी करने के लिए शासन को भी पत्र भेजा गया है। यह बात बुधवार को काशीपुर बाईपास रोड स्थित निजी होटल में आयोजित ऊधमसिंह नगर डिस्ट्रक्ट को-ऑपरेटिव बैंक के 10वें वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक के दौरान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उच्च शिक्षा, सहकारिता एवं दुग्ध विकास डॉ. धन सिंह रावत ने कही। इससे पूर्व 10वीं वार्षिक निकाय की (एजीएम) बैठक में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. धन सिंह रावत ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए शून्य प्रतिशत पर ऋण की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा लघु उद्योग समूह के तहत अब तक कई महिला समूहों को ऋण भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य इस साल 20 हजार समूहों को योजना के तहत ऋण देने का है। उन्होंने बैंकों से किसानों को सरलीकरण योजना के तहत अधिक से अधिक लाभ देने को कहा। सहकारिता मंत्री ने कहा कि सभी समितियों को जल्द ही ऑन लाइन किया जायेगा और प्रत्येक सोसायटी को एटीएम कार्ड भी जारी किये जाएंगे।। इस दौरान उन्होंने परिसर में मौजूद समितियों/सोसायटी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष से सुझाव भी मांगे। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट को-आपरेटिव बैंक के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह मानस, उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह रावत, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री दान सिंह रावत, सुभाष बेहड़ के साथ ही डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंकों के समितियों के उपाध्यक्ष, सदस्य व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *