पिथौरागढ़ – एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का उनके छात्र आंदोलन पर दिए गये बयान को लेकर
पुतला फूंका। छात्रों ने सरकार पर शिक्षा विरोधी होने का आरोप
लगाया।गुरुवार को एप्टेक चौराहे में छात्र एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष ऋषभ कल्पासी के नेतृत्व में एकत्र हुए और उच्च
शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्रीशिक्षा की बदहाल व्यवस्था के लिए जिमेदार हैं। छात्रनेता दक्ष चौहान ने कहा कि जनपद मे 47 प्रतिशत से अधिक स्थाई प्राध्यापकों की कमी है । 7 हजार से अधिक की छात्रसंया कोपढऩे के लिए पर्याप्त पुस्तकें नहीं हैं। छात्र- छात्राओं को बिना पाठ्यक्रम की 4 पुस्तकें महाविद्यालय से दी जा रही है। सेमेस्टर प्रणाली की पुस्तकें महाविद्यालय में उपलब्ध नहीं हैं। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय में जल्द स्थाई प्रवक्ताओं की नियुक्ति व नई पुस्तकें उपलब्ध नहीं कराने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान एनएसयूआई प्रदेश महासचिव दीपक तिवारी, करन खाती, अभिषेक कोहली, योगेंद्रधामी, यस्सु लुंठी, अंकुर महर, अभिमन्यु बिष्ट, रोहित , नितिन रावत आदि मौजूद रहे।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
पिथौरागढ़ में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने फूंका उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला
पिथौरागढ़ – एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का उनके छात्र आंदोलन पर दिए गये बयान को लेकर पुतला फूंका। छात्रों ने सरकार पर शिक्षा विरोधी होने का आरोप लगाया।गुरुवार को एप्टेक चौराहे में छात्र एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष ऋषभ कल्पासी के नेतृत्व में एकत्र हुए और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत […]
