Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • छात्रवृत्ति नहीं मिलने से नाराज छात्र- छात्राओं ने किया प्रदर्शन
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

छात्रवृत्ति नहीं मिलने से नाराज छात्र- छात्राओं ने किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़ – छात्रवृत्ति नहीं मिलने से छात्र-छात्राओं में आक्रोश है। नाराज छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति देने की मांग को लेकर प्रदेश सरकार और समाज कल्याण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। गुरुवार को छात्रवृत्ति न मिलने से परेशानएलएसएम महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं डीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदेश सरकार और समाज कल्याण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रा विमला […]

पिथौरागढ़ – छात्रवृत्ति नहीं मिलने से छात्र-छात्राओं में आक्रोश है। नाराज छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति देने की मांग को लेकर प्रदेश सरकार और समाज कल्याण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
गुरुवार को छात्रवृत्ति न मिलने से परेशानएलएसएम महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं डीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदेश
सरकार और समाज कल्याण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रा विमला ने कहा कि विगत तीन सालों से एसटी और एससी के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं मिली है। जिससे छात्र-छात्राएं फीस जमा नहीं करा पा रहे हैं।

छात्र किशोर कुमार ने कहा कि छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर कई
छात्र-छात्राएं प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग में छात्र-छात्राएं पूछताछ करते हुए थक चुके है
उन्होंने जल्द छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरानपूजा, सपना, रोशनी, विनय कुमार, मनीष कुमार, रोहित कुमार, तरुण कुमार,नरेंद्र कुमार, पंकज कुमार, रोशन कुमार, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *