• Home  
  • खाना बनाते हुए गैस सिलेंडर में लगी आग – फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

खाना बनाते हुए गैस सिलेंडर में लगी आग – फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

Hariom giri रूड़की – भगवानपुर थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव के एक घर में खाना बनाते हुए अचानक सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया खाना बना रही महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सुचना दी गई फायर ब्रिगेड गाँव पहुंची लेकिन गलियां छोटी […]

Hariom giri

रूड़की – भगवानपुर थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव के एक घर में खाना बनाते हुए अचानक सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया खाना बना रही महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सुचना दी गई फायर ब्रिगेड गाँव पहुंची लेकिन गलियां छोटी होने के कारण आग लगने वाले घर तक फायर ब्रिगेड की गाडी नहीं पहुँच पाई जिसके बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पास के पैट्रोल पम्प से आग बुझाने के यंत्रो को मंगाए जिसके बाद आग पर काबू पाया गया 

घटना देर शाम की है खुर्शीदा नाम की महिला अपने घर में खाना बना रही थी खाना बनाते समय ही गैस के सिलेंडर में अचानक ही आग लग गई किसी तरह से खुर्शीदा रसोई से बहार निकली और शोर मचा दिया जिसके बाद मौके पर आस पास के काफी लोग जमा हो गए और आग को बुझाने का प्रयास करने लगे इतने में किसी ने फायर ब्रिगेड को सुचना दे दी जिसके बाद फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुँच गए और पैट्रोल पम्प के यंत्रो से आग पर काबू पा लिया है सिलेंडर में आग लगने की कितने का नुक्सान हुआ है यह जानकारी नहीं लग पाई है लेकिन जानकारी मिली है की रसोई का ज्यादातर सामान जलकर राख हो गया है

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *