• Home  
  • अस्पताल में ग्रामीणों का जबरदस्त हंगामा- ऑपरेशन बीच मे छोड़ने का आरोप – पुलिस ने संभाला मोर्चा
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

अस्पताल में ग्रामीणों का जबरदस्त हंगामा- ऑपरेशन बीच मे छोड़ने का आरोप – पुलिस ने संभाला मोर्चा

Hariom giri रुड़की – मालवीय चौक स्थित हेमन्त हॉस्पिटल में आज ग्रामीणों ने जबरदस्त हंगामा किया ग्रामीणों का आरोप है कि चार दिन पहले उन्होंने अपने मरीज इस्लाम को अस्पताल में भर्ती कराया था और डॉ के द्वारा बताए गए रुपये भी हमने जमा करा दिये थे आज इस्लाम का ऑपरेशन होना ऑपरेशन को बीच […]

Hariom giri

रुड़की – मालवीय चौक स्थित हेमन्त हॉस्पिटल में आज ग्रामीणों ने जबरदस्त हंगामा किया ग्रामीणों का आरोप है कि चार दिन पहले उन्होंने अपने मरीज इस्लाम को अस्पताल में भर्ती कराया था और डॉ के द्वारा बताए गए रुपये भी हमने जमा करा दिये थे आज इस्लाम का ऑपरेशन होना ऑपरेशन को बीच मे ही छोड़कर डॉ कहने लगा कि इसका उपचार मुझसे नही होगा आप इसे कहीं और लेकर चले जाएं जिस पर मरीज के परिजन नाराज हो गए और गाँव फोन करके काफी संख्या में ग्रामीणों को बुला लिया जिसके बाद काफी देर तक हंगामा होता रहा

हंगामे की सूचना पाकर गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया हंगामा कर रहे ग्रामीण शांत तो हो गए लेकिन उनकी नाराजगी दूर नही हुई खबर लिखे जाने तक मामला सुलझा नही था विवाद ज्यादा ना बढ़े इसलिए पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है

बता दे कि इस्लाम को कई दिन से पेट मे दिक्कत हो रही थी जिसके उपचार इस्लाम हेमंत हॉस्पिटल में करा रहा था डॉ ने इस्लाम के कई तरह के टेस्ट कराये जिसके बाद इस्लाम के परिजनों को ऑपरेशन से ठीक होने की जानकारी दी परिजनों के मुताबिक आज ऑपरेशन होना था लेकिन डॉ ने ऑपरेशन बीच मे ही छोड़ कर मरीज को किसी ओर अस्पताल लेकर जाने की बात कही जिससे मरीज के परिजन नाराज हो गए और हंगामा शुरू कर दिया

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *