• Home  
  • पौधा रोपण कर लिया पर्यावरण सरक्षण का संकल्प
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

पौधा रोपण कर लिया पर्यावरण सरक्षण का संकल्प

विकासनगर – स्वरांजलि संगीत विद्यालय के तहत बेलावाला गांव में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया गया।शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुय अतिथि इलाहबाद की संगीत परीक्षिका मधु शुक्ला ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। कहा कि […]

विकासनगर – स्वरांजलि संगीत विद्यालय के तहत बेलावाला गांव में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया गया।शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुय अतिथि इलाहबाद की संगीत परीक्षिका मधु शुक्ला ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए उसका संरक्षण आवश्यक है। शुद्ध ऑक्सीजन पाने के लिए सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। इतना ही नहीं, उनका संरक्षण भी करना होगा। इसके बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ गांव में जगह-जगह विभिन्न प्रजातियों के फलदार व छायादार पौधे लगाये। इस मौके पर संगीत विद्यालय की संस्थापिका शांति वर्मा, सतेश्वरी भट्ट, बीपी भट्ट,सितारा, ईशा,मीना, वेदांश, अंकित बिजल्वान, कुंता देवी, सूरज तोमर, अमृत,नेहा, निधि नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *