Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • जिला प्रेस क्लब रजि.हरिद्वार का शपथ ग्रहण संपन्न निष्पक्षता व निर्भीकता से कार्य करें पत्रकार-हरीश रावत देश को नई दिशा देने में पत्रकारों की अहम भूमिका-स्वामी कैलाशानंद
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

जिला प्रेस क्लब रजि.हरिद्वार का शपथ ग्रहण संपन्न निष्पक्षता व निर्भीकता से कार्य करें पत्रकार-हरीश रावत देश को नई दिशा देने में पत्रकारों की अहम भूमिका-स्वामी कैलाशानंद

Hariom giri रुड़की – जिला प्रेस क्लब हरिद्वार रजि. का शपथ ग्रहण समारोह शंकर आश्रम स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, श्री दक्षिण काली पीठाधीश्वर म.म.स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने पद के प्रति सत्यनिष्ठा व कर्तव्यों का पालन कराए जाने की शपथ दिलायी। जिला प्रेस […]

Hariom giri

रुड़की – जिला प्रेस क्लब हरिद्वार रजि. का शपथ ग्रहण समारोह शंकर आश्रम स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, श्री दक्षिण काली पीठाधीश्वर म.म.स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने पद के प्रति सत्यनिष्ठा व कर्तव्यों का पालन कराए जाने की शपथ दिलायी। जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया, महामंत्री अनिल बिष्ट, जिला प्रेस क्लब रजि. की रूड़की इकाई के अध्यक्ष हरिओम गिरी, महामंत्री मनोज अग्रवाल,सचिन गोस्वामी सनोज कश्यप, मुमताज आलम, सुमित वर्मा, राकेश वर्मा, मनोज सैनी, विक्की सैनी, अखिलेश पोखरियाल, हिमांशु वालिया, अमरीश, राजेश आदि सहित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी सहित सभी अतिथीयों को फूलमालाएं पहनाकर व शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक अली, मण्डी समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय चोपड़ा, पूर्व राज्य मंत्री सारिका प्रधान, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कमलेश सिंघल, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री संतोष चैहान ने दीप प्रज्जवलित कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जिला प्रेस क्लब की नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार समाज को आईना दिखाने का काम करता है। निष्पक्ष व निर्भीक होकर पत्रकारिता मिशन को पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकार संगठन अपने सामाजिक दायित्व को तो निभाता ही है। समय समय पर समाज को जागरूक करने का काम भी करता है। उन्होंने कहा कि अपनी लेखनी के माध्यम से विपरीत परिस्थितियों में भी निडरता से अपनी लेखनी से प्रभावित करने वाले पत्रकार को सम्मान अवश्य मिलता है। राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी पत्रकार अपने मिशन को सच्चाई के साथ समाज को विभिन्न मुद्दों से जागरूक कर रहा है। ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा से ही इस मिशन को अंजाम दिया जा सकता है। स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि देश को नई दिशा देने में पत्रकारों की अहम भूमिका है। सच्चाई की राह पर चलकर ही पत्रकार अपनी पहचान को समाज के समक्ष रखता है। समाज को भ्रांतियों व कुरीतियों से अवगत कराकर पत्रकार समाज अपने दायित्व का निर्वहन करता चला आ रहा है। जिला प्रैस क्लब के अध्यक्ष राकेश वालिया लगातार धार्मिक, सांस्कृतिक आयोजन कर समाज को संदेश देने का काम कर रहे हैं। सरकार की उपलब्धियों के साथ साथ सरकार की नाकामियों को भी उजाकर कर समाज को जागरूक करना ही इस मिशन का हिस्सा होता है। उन्होंने कहा कि निर्भीकता व निडरता से अपने मिशन को अंजाम देना चाहिए। किसी लालच या प्रलोभन में समाचारों का संकलन नही किया जाना चाहिए। सच्चाई व कर्तव्य निष्ठा से ही अपने कार्यो का अंजाम दें।
पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता के मिशन को पूरा करने में समाज को भी सहयोग करना होगा। समाज के निष्पक्ष हुए बिना इस उद्देश्य को पूरा नहीं किया जा सकता है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक अली व पूर्व मण्डी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि पत्रकारों को पारदर्शिता से अपना काम करना चाहिए। किसी भी खबर की सच्चाई को जानने के बाद ही खबर का प्रकाशन करना चाहिए। ताकि समाज में किसी भी प्रकार का गलत संदेश ना जाए। पूर्व राज्य मंत्री सारिका प्रधान, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कमलेश सिंघल व संतोष चैहान ने कहा कि समाज में जागरूकता पैदा करने में पत्रकारों की निर्णायक भूमिका रहती है। पत्रकार समाज भ्रांतियों को दूर कर समाज को गति प्रदान करने में अपना योगदान देता चला आ रहा है। निष्पक्ष तरीके से खबरों का प्रकाशन ही पत्रकारों की अच्छी छवि को दर्शाता है। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के कोठारी महंत जसविन्द्र सिंह महाराज ने कहा कि लोकतंत्र के चैथे स्तम्भ पत्रकारिता की समाज में अहम भूमिका है। सरकार व समाज के बीच सेतु का काम करने वाले पत्रकार समाज के प्रहरी हैं। समाज निर्माण में पत्रकारों की हमेशा अहम भूमिका रही है। जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया ने सभी अतिथीयों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब के माध्यम से जनसरोकारों के मुद्दों को भी हल करने के प्रयास किए जाते हैं। पत्रकारों के हितों में बनी यह संस्था हमेशा ही पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से समाज के समक्ष रखती चली आ रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एक मिशन है। पत्रकारों को अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिए। कर्तव्य निष्ठा से ही इस मुहिम को पैनी धार दी सकती है। सच्चाई पर चलकर निडरता से अपने मिशन को अंजाम दें। मंच संचालन कवि व गीतकार रमेश रमन ने किया। समारोह में महामंत्री अनिल बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रधान, उपाध्यक्ष मोहन राजा, कोषाध्यक्ष मनोज कश्यप, प्रवक्ता विक्की सैनी, संगठन मंत्री राकेश वर्मा व फकीरा खान, सचिव भंवर सिंह व सुमित सैनी, प्रचार मंत्री योगेश वर्मा ने पद के प्रति निष्ठा की शपथ ली।
इस दौरान स्वामी नागेंद्र ब्रह्मचारी, महंत अमनदीप ंिसंह, महंत अनूप सिंह, व्यापारी नेता संजीव चैधरी, सुशील राठी, जेपी पाण्डे, कांग्रेस नेता पुरूषोत्तम शर्मा, ओपी चैहान, जिला पंचायत सदस्य रोशनलाल, तीर्थपाल रवि, ठाकुर रतन सिंह, तनवीर कुरैशी, राव हामिद, संजय सैनी, बीना कपूर, श्रीमाता आशा वालिया, अमित वालिया, भगतराम, अनिल कक्कड़, डा.अजय मगन, श्रीमती पूजा मगन, संदीप गौड़, मायाराम प्रधान, मनोज गौतम, भाजपा नेता नरेश शर्मा सहित जिला प्रेस क्लब के सदस्य मौजूद रहे।



Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *