Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • पंचायतों को कमजोर करने की साजिश कर रही भाजपा: मोहित
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

पंचायतों को कमजोर करने की साजिश कर रही भाजपा: मोहित

नई टिहरी- राजीव गांधी पंचायत राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने हाल ही में पंचायत एक्ट में किये गये संशोधनों को पंचायतों को कमजोर करने की साजिश करार दिया। संशोधनों के विरोध में गांव से लेकर प्रदेशस्तर तक कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है। जिला कांग्रेस कार्यालय में उनियाल ने पत्रकारों […]

नई टिहरी- राजीव गांधी पंचायत राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने हाल ही में पंचायत एक्ट में किये गये संशोधनों को पंचायतों को कमजोर करने की साजिश करार दिया। संशोधनों के विरोध में गांव से लेकर प्रदेशस्तर तक कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है। जिला कांग्रेस कार्यालय में उनियाल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि पंचायत एक्ट में संशोधन भाजपा सरकार का जल्दी में लिया गया फैसला है। यह फैसला कांग्रेस को टारगेट कर इसलिए लिया गया है कि जमीनीस्तर पर पंचायतों में कांग्रेस की मजबूत पकड़ प्रदेशभर में है। निकाय चुनाव की तरह एक्ट लागू होने से तीन सौ दिनों की छूट इस संशोधन में नहीं रखा गया है। पंचायत चुनाव के लिए 2 बच्चों के साथ ही 8वीं और 10वीं की शिक्षा जरूरी रखी गई हैं। कांग्रेस एक्ट में 300 दिनों की छूट के बजाय दो साल की छूट देने की मांग करती है। ताकि चुनाव के इच्छुक प्रतिनिधि जरूरी शिक्षा ले सकें। इसके साथ ही इसे एमपी और एमएलए चुनाव में पूरी तत्परता से लागू किया जाय। पंचायत एक्ट के इन अव्यवहारिक संशोधनों के विरोध में हल्द्वानी से सभी पंचायत प्रतिनिधियों को साथ लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया गया है। टिहरी जनपद में थौलधार ब्लाक के कांडीखाल के इंडर गांव से 14 जुलाई (आज) से सभी जनपद के पंचायत प्रतिनिधियों को एकत्र कर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जायेगा। हस्ताक्षर अभियान से चलाये जा रहे इस विरोध के बार में राज्यपाल को मिलकर अवगत करवाया जायेगा। इस मौके पर कांग्रेसियों में राकेश राणा, राहुल सैनी, मनीष, पुरूषोत्तम थलवाल, देवेंद्र नौटियाल, कुलदीप पंवार, नवीन सेमवाल, अंकित,द सोबन सिंह कुमाई, संतोष आर्य आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *