• Home  
  • मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 31 बुजुर्ग तीर्थयात्रियों का दल बदरीनाथ रवाना
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 31 बुजुर्ग तीर्थयात्रियों का दल बदरीनाथ रवाना

पौड़ी – पौड़ी के पर्यटन विभाग कार्यालय परिसर से पं. दीनदयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 31 बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों को बदरीनाथ रवाना किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम और जिला साहसिक खेल अधिकारी केएस नेगी नेगी ने हरी झंडी दिखाकर बुजुर्गों के दल को बदरीनाथ धाम के लिए रवाना किया।जिला प्रशासन व […]

पौड़ी – पौड़ी के पर्यटन विभाग कार्यालय परिसर से पं. दीनदयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 31 बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों को बदरीनाथ रवाना किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम और जिला साहसिक खेल अधिकारी केएस नेगी नेगी ने हरी झंडी दिखाकर बुजुर्गों के दल को बदरीनाथ धाम के लिए रवाना किया।जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग के सहयोग से पं. दीनदयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत पौड़ी ब्लाक के 31 बुजुर्ग लोगों को श्री बदरीनाथ धाम यात्रा के लिए रवाना किया गया। जिनमें 24 पुरुष एवं 7 महिलाएं शामिल हैं। ये सभी तीन दिवसीय यात्रा भ्रमण पर रहेंगे। इस मौके पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी, गढ़वाल मंडल विकास निगम प्रबंधक जगदीश प्रसाद लखेड़ा, प्रशासनिक अधिकारी भगवती प्रसाद पोखरियाल आदि शामिल रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *