• Home  
  • प्रशासन की नाकामी के कारण गड्ढे करेंगे कावड़ियों का स्वागत – मेवड़ से लेकर कलियर तक कावड़ पटरी की हालत बेहद ख़राब
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

प्रशासन की नाकामी के कारण गड्ढे करेंगे कावड़ियों का स्वागत – मेवड़ से लेकर कलियर तक कावड़ पटरी की हालत बेहद ख़राब

hariom giri रूड़की – कावड़ मेला शरू होने में गिने चुने दिन ही बचे है जिस रास्ते से कावड़िये गुजरेंगे उस कावड़ पटरी की हालत बेहद खराब हो चुकी है यानी कहा जा सकता है की इस बार भी प्रशासन ने कावड़ पटरी को लेकर लापरवाही बरती है मेवड़ से लेकर कलियर तक कावड़ पटरी की हालत […]

hariom giri

रूड़की – कावड़ मेला शरू होने में गिने चुने दिन ही बचे है जिस रास्ते से कावड़िये गुजरेंगे उस कावड़ पटरी की हालत बेहद खराब हो चुकी है यानी कहा जा सकता है की इस बार भी प्रशासन ने कावड़ पटरी को लेकर लापरवाही बरती है मेवड़ से लेकर कलियर तक कावड़ पटरी की हालत बेहद ही खराब दिखाई दे रही है इस जगह कावड़ पटरी पर बड़े बड़े गड्ढे दिखाई दे रही है प्रशासन की और से इन गड्ढो को भरने का कार्य कराया गया था लेकिन कार्य करने वाले शायद इतनी घटिया सामग्री की का इस्तेमाल किया की थोड़ी ही बारिश में इन गड्ढो में डाली गई बजरी बाहर निकल कर सड़क पर आ गई जो कावड़ियों के लिए और ज्यादा मुसीबत बन गई है गड्ढो से बहार निकली यह बजरी अब कावड़ियों के पैरो में घाव बनाने का काम कर रही है हैरानी की बात यह है की कोई भी अधिकारी इस पर ध्यान देने के लिए तैयार नहीं है 


राजस्थान से आये कावड़ियों से हुई बातचीत में उन्होंने बताया की प्रशासन ने कावड़ियों के लिए अच्छी तैयारी नहीं की है इस बजरी वाले रास्ते पर चलने से काफी दिक्कत हो रही है रास्ते में कोई भी सुविधा दिखाई नहीं दी है अभी तक कहीं पर भी पीने के पानी का प्याऊ नहीं दिखाई दिया है और ना ही कावड़ रखने की कोई जगह बनाई गई है 


बता दे की फिलहाल कावड़ मेला पूरी तरह शुरू नहीं हुआ है लेकिन राजस्थान जैसे दूर के राज्यों से आये कावड़िये सैकड़ो की संख्या में इस कावड़ पटरी से गुजर रहे है जिनको काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है चंद दिनों में ही इस पटरी पर कावड़ियों के संख्या लाखो में हो जायेगी अगर कावड़ पटरी में सुधार नहीं किया जाता है तो काफी कावड़ियों को सड़क पर पड़ी इन बजरियो से मिले घावों को झेलना पड़ेगा 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *