हरिद्वार – पथरी क्षेत्र के गांव सुभाषगढ़ में पन्द्रह दिन पूर्व एक घर में हुई चोरी की घटना का खुलासा पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है। पीडि़त मामले में थाने के चक्कर काटने को मजबूर हैं। जल्द खुलासा नहीं होने पर पीडि़त ने आंदोलन की चेतावनी दी है। पन्द्रह दिन पूर्व गांव सुभाष गढ़ निवासी नरेश शर्मा बच्चों के साथ गांव से बाहर किसी रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोडक़र सामान चोरी कर लिया था। चोरों ने घर में रखे इनवर्टर, बैटरी, जेवर, बर्तन, कपड़े, पंखे, गैस सिलेंडर, सेटअप बॉक्स, पर्दे आदि सामान पर हाथ साफ कर दिया था। सुबह जब मकान मालिक घर लौटा तो चोरी की जानकारी हुई। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मगर दो सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा पाई। पथरी एसओ गोविन्द कुमार का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
हरिद्वार – पथरी क्षेत्र के गांव सुभाषगढ़ में पन्द्रह दिन पूर्व एक घर में हुई चोरी की घटना का खुलासा पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है। पीडि़त मामले में थाने के चक्कर काटने को मजबूर हैं। जल्द खुलासा नहीं होने पर पीडि़त ने आंदोलन की चेतावनी दी है। पन्द्रह दिन पूर्व गांव सुभाष गढ़ […]
