• Home  
  • प्राधिकरण और महंगाई के विरोध में सडक़ों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

प्राधिकरण और महंगाई के विरोध में सडक़ों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

पिथौरागढ़ – डीडीहाट के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विकास प्रधिकरण और महंगाई के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कहा सरकार प्राधिकरण के नाम पर आम जनता पर दबाव डाल रही है। सोमवार को थल स्टेशन में ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा प्रदेश […]

पिथौरागढ़ – डीडीहाट के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विकास प्रधिकरण और महंगाई के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कहा सरकार प्राधिकरण के नाम पर आम जनता पर दबाव डाल रही है। सोमवार को थल स्टेशन में ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा प्रदेश हो या केंद्र सरकार दोनों ही बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने में नाकाम साबित हुई है। कहा प्राधिकरण के नाम पर जनता पर दबाव डाला जा रहा है। बोरा ने कहा कि प्रदेश सरकार को जनता से जुड़ी मांगों का समाधान करना होगा। कहा गैरसैंण में भूमि खरीद पर रोक हटाने के साथ ही प्राधिकरण को निरस्त करना होगा। चेतावनी देते हुए कहा शीघ्र ठोस निर्णय नहीं लिए गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान ललित भंडारी, ललित चुफाल, गिरधर बोरा, कैलाश खोलिया, सुरेंद्र देऊपा, बिशन सिंह खड़ायत, कुंदन देऊपा, हरीश सिंह, नंदकिशोर, प्रवीण, उपेंद्र समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *