• Home  
  • 19 वीं राज्य स्तरीय जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाडिय़ों का दबदबा रहा
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

19 वीं राज्य स्तरीय जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाडिय़ों का दबदबा रहा

अल्मोड़ा – रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 19 वीं राज्य स्तरीय जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाडिय़ों का दबदबा रहा। 11 से 14 जुलाई तक आयोजित चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के शटलरों ने नौ स्वर्ण, पांच रजत व तीन कांस्य पदक प्राप्त कर चैंपियनशिप में अपना दबदबा कायम किया। प्रतियोगिता में अंडर-17 पुरुष वर्ग सिंगल्स […]

अल्मोड़ा – रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 19 वीं राज्य स्तरीय जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाडिय़ों का दबदबा रहा। 11 से 14 जुलाई तक आयोजित चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के शटलरों ने नौ स्वर्ण, पांच रजत व तीन कांस्य पदक प्राप्त कर चैंपियनशिप में अपना दबदबा कायम किया। प्रतियोगिता में अंडर-17 पुरुष वर्ग सिंगल्स में प्रणव शर्मा ने स्वर्ण, शिवम मेहता ने रजत, डबल्स में शिवम मेहता और प्रणव की जोड़ी ने स्वर्ण पदक झटका। अंडर-17 महिला वर्ग में स्नेहा रजवार ने स्वर्ग पदक जीता। अवतिका पांडे को रजत, डबल्स में स्नेहा रजवार और अवतिका की जोड़ी ने स्वर्ग पदक अपने नाम किया। वहीं अंडर-19 पुरूष वर्ग के सिंग्लस में ध्रुव रावत ने स्वर्ण, चयनित जोशी ने कांस्य, शिवम व प्रणव की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 महिला वर्ग के सिंगल्स में स्नेहा रजवार ने स्वर्ण, हिमांशी रावत ने रजत तथा अवंतिका पांडे ने कांस्य पदक जीतकर दबदबा बनाया। इस दौरान प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाडिय़ों को एसएसपी रुद्रपुर बरिंदरजीत सिंह ने पुरस्कृत किया। टीम के साथ मैनेजर गोकुल सिंह मेहता और कोच मंयक कूपर साथ रहे। खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन पर बैडमिंटन परिवार अल्मोड़ा के पदाधिकारियों व खेल प्रेमियों ने खुशी जताई।+

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *