विकासनगर – किट्टी के नाम पर एक करोड़ से अधिक रुपयों की ठगी की शिकार महिलाओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने इस बारे में एसडीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में महिलाओं ने उपजिलाधिकारी से इस मामले में किट्टी संचालक दो महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।नगर पालिका हरबर्टपुर के सभासद और भाजपा नेता विपुल अग्रवाल के नेतृत्व में महिलायें तहसील पहुंची। जहां एसडीएम की गैर मौजूदगी में महिलाओं ने प्रशासनिक अधिकारी का घेराव किया।