• Home  
  • ताले तोड़कर दुकान में चोरी का प्रयास – CCTV में कैद हुए दोनों चोर –
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

ताले तोड़कर दुकान में चोरी का प्रयास – CCTV में कैद हुए दोनों चोर –

Hariom giri रुड़की – गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मच्छी मोहल्ला चौक पर देर रात दो चोरो ने एक दुकान के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया चोर ताले तोड़ने में तो कामयाब रहे लेकिन चोरी करने में सफल नही हो पाए दो चोरो के द्वारा सरिये से ताले तोड़ने की यह घटना पास ही लगे […]

Hariom giri

रुड़की – गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मच्छी मोहल्ला चौक पर देर रात दो चोरो ने एक दुकान के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया चोर ताले तोड़ने में तो कामयाब रहे लेकिन चोरी करने में सफल नही हो पाए दो चोरो के द्वारा सरिये से ताले तोड़ने की यह घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है   

घटना रात करीब साढ़े तीन बजे की है दो चोर हाथ मे सरिया लेकर दुकान के बाहर पहूंचते है रात भर रोड चलने के कारण वो एक एक करके ताले तोड़ने का प्रयास करते है कुछ देर प्रयास करने के बाद वो ताले तोड़ने में वो सफल भी हो जाते है लेकिन तभी एक चोर की नजर सामने लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ती है जो चोरो की हर हरकत को कैद कर रहा था कैमरे को देख दोनो चोरो चोरी की घटना को अंजाम दिए बगैर ही लौट जाते है

आज सुबह दुकान स्वामी बिलाल को पड़ोसी ने फोन करके बताया कि आपकी दुकान के ताले टूट गए है तो बिलाल के हाथ पांव फूल गए वो तुरंत ही दुकान पर पहुंचा दुकान तो पाया कि दुकान से कुछ भी सामान चोरी नही हुआ है जिसके बाद बिलाल ने गंगनहर कोतवाली में मामले की शिकायत दर्ज करा दी है पुलिस अब चोरो की तलाश कर रही है

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *