अल्मोड़ा – सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय रानीखेत की संदीक्षा इकाई की ओर से मंगलवार को बिनसर महादेव मंदिर सौनी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। संदीक्षा सदस्यों ने बिनसर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर परिसर और आसपास वृहद सफाई कार्यक्रम चलाया। बिखरे कूड़े को एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया। महिलाओं ने हाथों में झाड़ू थामकर मंदिर परिसर व आस-पास की सफाई कर स्थानीय लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। सीमांत मुख्यालय के द्वितीय कमान अधिकारी बीपीएस नेगी ने मौके पर पहुंचकर संदीक्षा इकाई के स्वच्छता अभियान की सराहना की। अभियान में संदीक्षा इकाई की उपाध्यक्ष मेनका, सचिव मंजू पटियाल, बीना पांडेय आदि शामिल रहे। इस मौके पर उप कमांडेंट चंद्रजीत, सहायक कमांडेंट संदीप सिंह रावल सहित अधीनस्थ कर्मचारी मौजूद रहे।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
एसएसबी संदीक्षा इकाई ने बिनसर महादेव में चलाया सफाई अभियान
अल्मोड़ा – सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय रानीखेत की संदीक्षा इकाई की ओर से मंगलवार को बिनसर महादेव मंदिर सौनी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। संदीक्षा सदस्यों ने बिनसर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर परिसर और आसपास वृहद सफाई कार्यक्रम चलाया। बिखरे कूड़े को एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया। महिलाओं ने […]
