अल्मोड़ा – धौलादेवी विकासखंड के दन्या व आरासलपड़ क्षेत्र के लोगों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन दिया। इसमें ग्रामीणों ने उनकी समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग की। उन्होंने दन्या- आरासलपड़ मोटर मार्ग में सुधारीकरण के लिए पीएमजीएवाई के अधिकारियों को निर्देशित करने, मोटर मार्ग के निर्माण के समय कटी नाप भूमि का मुआवजा दिलाने, क्षेत्र में इंडेन गैस सर्विस के होम डिलीवरी के बड़े हुए रेटों को कम करने और सरयू बेलक पंपिंग योजना में हो रही अनियमितता को समाप्त करने तथा पेयजल वितरण में हो रही मनमानी को रोकने की मांग की। ग्रामीणों ने जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी। इस मौके पर दिनेश चंद्र जोशी, मोहन जोशी, शिवदत्त जोशी, दीपांशु जोशी, रमेश जोशी, मदन राम, हीरा राम, केशव राम, दिवान राम मौजूद रहे।