रुडकी – डॉक्टर से पचास लाख की रंगदारी मांगने के मामले में गैंगस्टर सुनील राठी के गुर्गे रॉबिन खोखर को कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के दौरान बागपत पुलिस और गंगनहर कोतवाली पुलिस का कड़ा पहरा रहा। जांच अधिकारी ने बयान दर्ज किए।गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के डॉक्टर से तीन नवंबर को बागपत जेल में बंद गैंगस्टर सुनील राठी ने फोन पर 50 लाख की रंगदारी मांगी थी। राठी ने रकम बागपत के टिकरी थाना दोघट में रहने वाली अपनी मां राजबाला को देने के लिए कहा था। पुलिस ने सुनील राठी, उसकी मां राजबाला, रॉबिन खोखर पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने राजबाला को गिरफ्तार किया था, राठी को बी वारंट पर बागपत से लाया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद रॉबिन खोखर फरार हो गया। बाद में वह पुराने मामले में बागपत में जेल चला गया। मंगलवार सुबह बागपत जेल से गैंगस्टर खोखर को बी वारंट पर पेशी पर रुडक़ी कोर्ट लाया गया। इंस्पेक्टर गंगनहर राजेश शाह ने गैंगस्टर के बयान दर्ज किए। इस दौरान कोर्ट में सुरक्षा कड़ी रही। गैंगस्टर को वापस बागपत जेल भेज दिया गया।
रुडकी – डॉक्टर से पचास लाख की रंगदारी मांगने के मामले में गैंगस्टर सुनील राठी के गुर्गे रॉबिन खोखर को कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के दौरान बागपत पुलिस और गंगनहर कोतवाली पुलिस का कड़ा पहरा रहा। जांच अधिकारी ने बयान दर्ज किए।गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के डॉक्टर से तीन नवंबर को बागपत जेल में […]
