• Home  
  • आर्यन छात्र संगठन ने किया प्राचार्य का घेराव
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

आर्यन छात्र संगठन ने किया प्राचार्य का घेराव

विकासनगर – वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में विभिन्न मांगों को लेकर आर्यन संगठन ने प्राचार्य का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने एक सप्ताह के भीतर मांगों पर सुनवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मंगलवार सुबह छात्रसंघ महासचिव अर्चना चौहान के नेतृत्व में छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य डॉ. […]

विकासनगर – वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में विभिन्न मांगों को लेकर आर्यन संगठन ने प्राचार्य का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने एक सप्ताह के भीतर मांगों पर सुनवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मंगलवार सुबह छात्रसंघ महासचिव अर्चना चौहान के नेतृत्व में छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने एमए में जीव जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गृह विज्ञान, बीए में भूगोल व कला विषयों के संचालन सहित बीए प्रथम वर्ष में सीट वृद्धि, अल्पसंख्यक छात्रावास का लाभ छात्राओं को दिलाने आदि मांगों को प्रमुखता से उठाया। महासचिव अर्चना चौहान ने कहा कि उक्त मांगों को लेकर कई बार संगठन महाविद्यालय प्रशासन से मांग कर चुका है। लेकिन, कोई इन मांगों के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रहा है। ऐसे में छात्र-छात्राएं अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। लेकिन, यदि एक सप्ताह के भीतर महाविद्यालय प्रशासन ने मांगों के निस्तारण को कदम नहीं उठाये, तो छात्र संगठन आंदोलन को विवश होगा। घेराव करने वालों में राहुल चौहान, जसपाल सिंह, शुभम, विशाल, सैन सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *