नैनीताल – सुख निवास स्थित बौद्ध मठ में गुरु पूर्णिमा पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ खुशहाली समेत विश्व शांति की प्रार्थना की गई।
मंगलवार सुबह तिब्बती समुदाय के लोग बौद्ध मठ में एकत्र हुए। सुबह 8 बजे गुरु तेंजिंग छोडर ने दलाई लामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर धार्मिक अनुष्ठान किये गये। इस दौरान नगर की खुशहाली के साथ विश्व शांति की प्रार्थना की गई। इसके बाद दलाई लामा के चित्र के समक्ष दीये जलाकर आशीर्वाद लेने के साथ अन्न हवा में उड़ाया गया। कार्यक्रम में लक्की बंगमो, डोलमा, तेनजिन लादुल, छेपला, लोपसंग, छीरिंग तोपगेल, युन्द्रूप छीरिंग, जिग्मे, लोपसंग जोबा, छेन्दूर समेत समुदाय के लोग शामिल रहे।
नैनीताल – सुख निवास स्थित बौद्ध मठ में गुरु पूर्णिमा पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ खुशहाली समेत विश्व शांति की प्रार्थना की गई। मंगलवार सुबह तिब्बती समुदाय के लोग बौद्ध मठ में एकत्र हुए। सुबह 8 बजे गुरु तेंजिंग छोडर ने दलाई लामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके चित्र के समक्ष दीप […]
