• Home  
  • 300 से अधिक लोगों ने करवाया श्रमिक कार्ड हेतु पंजीकरण
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

300 से अधिक लोगों ने करवाया श्रमिक कार्ड हेतु पंजीकरण

नैनीताल – उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से आयोजित शिविर में 300 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया। इस मौके पर विभागीय अधिकारियों और क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने लोगों को श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। वार्ड नंबर 1 में स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित शिविर का शुभारंभ […]

नैनीताल – उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से आयोजित शिविर में 300 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया। इस मौके पर विभागीय अधिकारियों और क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने लोगों को श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
वार्ड नंबर 1 में स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा प्रदेश सरकार की ओर से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के कल्याण को श्रमिक कार्ड के माध्यम से लाभ देने का संकल्प लिया हैं। यह कार्ड ऑनलाइन पंजीयन के माध्यम से बनाया जाता है। शिविर में पहुंचे लोगों से आह्वान किया कि वह शिविर में पंजीकरण कराएं। इसके बाद श्रम विभाग ने लगभग 300 से अधिक लोगों को पंजीकरण फॉर्म भरवाए। इस माके पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी दीपक कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमन्त नरूला, हरीश चंद्र भट्ट, हरीश नैनवाल, कमल अधिकारी, सभासद धन सिंह बिष्ट, बॉर्बी संभल, लक्ष्मण सिंह खाती, संजय अरोरा, खीम सिंह, दीपक दुम्का, महेश दुम्का, सरोजनी दुम्का मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *