• Home  
  • दुर्घटना में हुई मौत के मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

दुर्घटना में हुई मौत के मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज

रुडकी – मंगलवार रात सडक़ दुर्घटना में हुई मौत के मामले में परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार रात टकाभरी गांव के समीप ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप […]

रुडकी – मंगलवार रात सडक़ दुर्घटना में हुई मौत के मामले में परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार रात टकाभरी गांव के समीप ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें 35 वर्षीय मंगल सिंह निवासी नागल पलूनी की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिजन विपिन कुमार निवासी नागल पलूनी ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उप निरीक्षक नरेंद्र तोमर ने बताया कि मामला दर्ज करने के साथ ही आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *