• Home  
  • भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारियों के समर्थन में प्रदर्शन
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारियों के समर्थन में प्रदर्शन

पिथौरागढ़ – होकरा में तीन गांवों में भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारियों के समर्थन में लोगों ने शासन प्रशासन और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। बुधवार को लोग भाजपा नेता जगत मर्तोलिया ने नेतृत्व में डीएम कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने यहां […]

पिथौरागढ़ – होकरा में तीन गांवों में भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारियों के समर्थन में लोगों ने शासन प्रशासन और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। बुधवार को लोग भाजपा नेता जगत मर्तोलिया ने नेतृत्व में डीएम कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने यहां भूख हड़ताल में बैठे ग्रामीणों की मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। इस दौरान भाजपा नेता मर्तोलिया ने कहा कि होकरा में अनशनकारियों की संख्या 62 पहुंच गई है। 19 जून के ग्रामीणों का तथा 6 जून के उनके पत्र का संज्ञान लिया होता तो आज यह नौबत नहीं आती। जानकारी देने के बाद भी अपनी मर्जी से जिले को हाक रहे है। उन्होंने कहा कि अफसरों के कारण जनता के हित के लिए समर्पित सरकार की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने शीघ्र ग्रामीणों की मांग पूरी करने की मांग की है। मौके पर लक्ष्मण सिंह, इन्द्र सिंह, भागीरथी, राधा, मनीषा,ज्योति,काशी सिंह, पुष्पराज, त्रिलोक सिंह, प्रकाश मेहता, गंगा सिंह, गोविन्द सिंह, भीम सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *