• Home  
  • विधायक धामी ने दी आमरण अनशन की चेतावनी
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

विधायक धामी ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

पिथौरागढ़ – धारचूला विधानसभा की समस्याओं का समाधान नहीं होने से क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी में नाराजगी है। उन्होंने समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एडीएम के माध्यम से सीएम को पत्र भेजा है। उन्होंने शीघ्र समस्या का समाधान नहीं होने पर अक्तूबर से डीएम कार्यालय के बाहर अनशन शुरू करने की चेतावनी दी […]

पिथौरागढ़ – धारचूला विधानसभा की समस्याओं का समाधान नहीं होने से क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी में नाराजगी है। उन्होंने समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एडीएम के माध्यम से सीएम को पत्र भेजा है। उन्होंने शीघ्र समस्या का समाधान नहीं होने पर अक्तूबर से डीएम कार्यालय के बाहर अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। बुधवार को धारचूला के विधायक हरीश धामी ने जिला मुख्यालय पहुंचकर एडीएम आरडी पालीवाल के माध्यम से सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र भेजा। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र धारचूला के अधिकतर स्कूलों में शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। कई बार स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने विभाग और सरकार से शिक्षकों की व्यवस्था करने को कहा लेकिन उनकी बातों को अनसुना किया जा रहा है। कहा सीमांत क्षेत्र संचार सुविधाओं से वंचित हैं। संचार क्रांति के इस युग में यहां के लोग संचार सेवाओं के लिए आंदोलन कर रहे हैं। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र में कई गांव अब भी सडक़ सुविधा से महरूम हैं। कहा सरकार विकास की बात करती है लेकिन सीमांत क्षेत्र विकास से कोसों दूर हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो जनता को साथ लेकर आंदोलन छेड़ा जाएगा। वह स्वयं डीएम कार्यालय के बाहर आमरण अनशन शुरू कर देंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *