Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • रंगारंग कार्यक्रमों के साथ जागेश्वर धाम में श्रावणी मेले का आगाज
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ जागेश्वर धाम में श्रावणी मेले का आगाज

अल्मोड़ा – जागेश्वर धाम में सावन माह में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज हो गया है। यह मेला अगले एक माह तक चलेगा। उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान कलाकारों एवं स्कूल के बच्चों ने […]

अल्मोड़ा – जागेश्वर धाम में सावन माह में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज हो गया है। यह मेला अगले एक माह तक चलेगा। उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान कलाकारों एवं स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।इस मौके पर मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि जागेश्वर मन्दिर समूह बाहरी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां बाहर से आने वाले श्रद्धालु व पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाय। जागेश्वर धाम केन्द्र सरकार की पर्यटन सूची में अभी तक 12वें ज्योर्तिलिंग के रूप में शामिल नहीं है, इसके लिए वह खुद अभिलेखों के तथ्य प्रस्तुत कर केन्द्रीय पर्यटन मंत्री से मिलकर इसे उस सूची में शामिल करने का पूर्ण प्रयास करेंगे। जिसके बाद स्वयं ही इस धाम को पाचवें धाम के रूप में मान्यता मिल जायेगी। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि सरकार मेले-त्यौहारों को बढ़ावा देने के लिए अनेक अभिनव प्रयोग कर रही है। जिससे आने वाली पीढ़ी को इनके बारे में जानकारी मिल सके। जागेश्वर क्षेत्र के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी कहा कि हम सभी को अपनी संस्कृति को बचाये रखने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। इस मौके पर द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सिंह पिलख्वाल, भाजपा नेता सुभाष पांडे, ब्लाक प्रमुख धौलादेवी पीताबंर पांडे, डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने भी विचार रखे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *