हरिद्वार – अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के भाई के घर रोशनाबाद में हुई लाखों की चोरी के मामले में सिडकुल पुलिस ने पांचवें दिन अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस चोरी के मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। कई लोगों से पूछताछ के बाद भी पुलिस को कोई सबूत नहीं मिला है।शिकायतकर्ता पंकज कटारिया का कहना है कि उनका परिवार गत शनिवार रात बरामदे में सो रहा था। रात दो बजे उसे प्यास लगी तो वह उठकर पानी पीने लगा तो उसका ध्यान पहले दरवाजे पर गया। उसके बाद घर में रखी गोदरेज की अलमारी पर गया। पंकज ने देखा कि अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा है। उसमें रखी लाखों रुपए की ज्वेलरी और दस हजार की नगदी गायब थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से चोरी के संबंध में पूछताछ की थी। थाना प्रभारी प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि पंकज कटारिया पुत्र नाहर सिंह निवासी रोशनाबाद की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरिद्वार – अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के भाई के घर रोशनाबाद में हुई लाखों की चोरी के मामले में सिडकुल पुलिस ने पांचवें दिन अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस चोरी के मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। कई लोगों से पूछताछ के बाद भी पुलिस को […]
