• Home  
  • युवक की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

युवक की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

हरिद्वार – क्षेत्र के गांव शिवगढ़ निवासी युवक की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना 13 जुलाई की है। पथरी थाना अंतर्गत गांव शिवगढ़ निवासी अनिल पुत्र बेदपाल बाइक पर सवार होकर पदार्था स्थित फैक्ट्री में कार्य करने […]

हरिद्वार – क्षेत्र के गांव शिवगढ़ निवासी युवक की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना 13 जुलाई की है। पथरी थाना अंतर्गत गांव शिवगढ़ निवासी अनिल पुत्र बेदपाल बाइक पर सवार होकर पदार्था स्थित फैक्ट्री में कार्य करने जा रहा था। दूसरी ओर पदार्था से एक अज्ञात बाइक सवार वन गुर्जर बस्ती आ रहा था। जैसे ही वह वन गुर्जर बस्ती के नजदीक आये तो सडक़ में हल्का मोड़ होने के चलते दोनों बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राहगीरों ने आननफानन में धनपुरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालात नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। दूसरा बाइक सवार टक्कर के बाद मौके से फरार हो गया। मृतक युवक के पिता वेदपाल ने पुलिस को मामले की तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है। मामले में पुलिस ने गुर्जर बस्ती से दो व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। पथरी एसओ गोविन्द कुमार ने बताया तहरीर आई है, मामले की जांच की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *