Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • ट्रक की टक्कर से कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

ट्रक की टक्कर से कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

रुडकी – दिल्ली से हरिद्वार जा रहे कार सवार दो युवकों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पीडि़त पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सुभाष […]

रुडकी – दिल्ली से हरिद्वार जा रहे कार सवार दो युवकों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पीडि़त पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सुभाष चंद्र तोमर पुत्र हरिदास तोमर निवासी संजय नगर गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश ने तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र गौरव तोमर अपने साथी सिद्धार्थ गर्ग के साथ कार में सवार होकर गाजियाबाद से हरिद्वार जा रहा था। रास्ते में गुड मंडी के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही दोनों लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु रुडक़ी के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर आरोपित ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *