पिथौरागढ़ – महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी और पुस्तकों की मांग को लेकर छात्रों ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा उनकी अनदेखी की जा रही है। गुरुवार को एलएसएम महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश जोशी के नेतृत्व में धरना दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ कोरे आश्वासन पर वे नहीं मानेंगे। सीमांत के छात्र विषय परिस्थितियों में जीवन जीते हैं। ऐसे में जब उनके पास शिक्षक और पुस्तकें नहीं होगी तो वो पढ़ाई कैसे करेंगे। नये सेमेस्टर के पाठ्यक्रम संबंधी पुस्तकें महाविद्यालय में उपलब्ध नहीं है। सरकार उच्च शिक्षा को बेहतर बनाने में कोई प्रयास नहीं कर रही है। छात्रा गंगोत्री ने कहा कि उप शिक्षा निदेशक ने भी कोरे आश्वासन दिए। सिर्फ आश्वासनों के भरोसे आंदोलन समाप्त नहीं किया जा सकता है। छात्र हितों के बिल्कुल करीब पहुंच गए हैं। इस दौरान नूतन पाटनी, अंशिका मेहर, सोनल, लक्षिता, मुकेश चंद, दीपक कापड़ी, अमित चंद, धीरज, किशोर आदि मौजूद रहे।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
छात्रों ने कहा कोरे आश्वासनों से समाप्त नहीं होगा आंदोलन
पिथौरागढ़ – महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी और पुस्तकों की मांग को लेकर छात्रों ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा उनकी अनदेखी की जा रही है। गुरुवार को एलएसएम महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश जोशी के नेतृत्व में धरना दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ कोरे आश्वासन पर वे नहीं मानेंगे। सीमांत के छात्र विषय परिस्थितियों […]
