• Home  
  • कनालीछीना के लोगों ने किया यूपीसीएल के खिलाफ प्रदर्शन
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

कनालीछीना के लोगों ने किया यूपीसीएल के खिलाफ प्रदर्शन

पिथौरागढ़ – कनालीछीना के लोगों ने करंट से झुलसे ख्वांतड़ी के 11वर्षीय साहिल के हाथ काटे जाने पर यूपीसीएल को जिम्मेदार बताया और प्रदर्शन किया। उन्होंने मासूम को मुआवजा देने के साथ ही यूपीसीएल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।गुरुवार को कलालीछीना के लोग जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार के नेतृत्व में जिला […]

पिथौरागढ़ – कनालीछीना के लोगों ने करंट से झुलसे ख्वांतड़ी के 11वर्षीय साहिल के हाथ काटे जाने पर यूपीसीएल को जिम्मेदार बताया और प्रदर्शन किया। उन्होंने मासूम को मुआवजा देने के साथ ही यूपीसीएल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।गुरुवार को कलालीछीना के लोग जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार के नेतृत्व में जिला कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। जगदीश ने कहा पोल में करंट आने की सूचना ख्वांतड़ी के प्रधान केदार सामंत ने एक साल पहले यूपीसीएल के अधिकारियों को दे दी थी। बावजूद इसके बातों को नजरंदाज किया गया। जिसका खामियाजा साहिल को अपने दोनों हाथ गंवाकर चुकाना पड़ा। प्रधान केदार सामंत ने कहा पूर्व में ही पोलों में फैले करंट की चपेट में आने से कई मवेशियों की मौत हो चुकी है। कई बार शिकायत के बाद भी यूपीसीएल के अधिकारी अंजान बने हैं। कहा साहिल और उसका परिवार भी यूपीसीएल की लापरवाही का परिणाम भुगत रहा है। लोगों ने कहा इस घटना का जिम्मेदार यूपीसीएल है जिसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। चेतावनी देते हुए कहा मासूम को मुआवजा नहीं मिला तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान राकेश भट्ट, हर्षवर्धन ज्याला, शुभम चंद, राकेश चंद, गौरव कुमार, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *