देहरादून – आर्यन स्कूल में अंतरसदन अंग्रेजी वाद- विवाद प्रतियोगिता में अर्थव सदन ने प्रथम स्थान हासिल किया। शनिवार को स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में नौंवीं से 12वीं के प्रतिभागियों ने भाग लिया। शेक्सपियर के किरदार पर केंद्रित प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ अपने- अपने विचार रखे। प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, तर्क, प्रवाह और सामग्री के आधार पर आंका गया। अथर्व सदन ने बेहतर प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। यजुर सदन प्रतियोगिता का रनर- अप रहा। नौँवी और 10वीं में महक पुरी और 11वीं,12वीं में नंदन गुरेजा सर्वश्रेष्ठ वक्ता चुने गए। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। दून वर्ल्ड स्कूल की निदेशक वीना कालिया ने निर्णायकमंडल की भूमिका निभाई। प्रिंसिपल बी. दासगुप्ता ने सभी का आभार जताया।
देहरादून – आर्यन स्कूल में अंतरसदन अंग्रेजी वाद- विवाद प्रतियोगिता में अर्थव सदन ने प्रथम स्थान हासिल किया। शनिवार को स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में नौंवीं से 12वीं के प्रतिभागियों ने भाग लिया। शेक्सपियर के किरदार पर केंद्रित प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ अपने- अपने विचार रखे। प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, तर्क, प्रवाह […]
