Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • नाराज छात्रों ने फूंका सीएम का पुतला
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

नाराज छात्रों ने फूंका सीएम का पुतला

पिथौरागढ़ – महाविद्यालय में शिक्षक पुस्तक आंदोलन को लेकर सीएम के बयान से नाराज छात्रों ने कॉलेज रोड पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। आंदोलनरत छात्रों ने कहा कि आंदोलन न करने की नसीहत देने वाले सीएम समाधान निकालें और कॉलेज को बिना समय गवाये पुस्तकें और शिक्षक दें। शनिवार को आंदोलनकारी छात्रों ने सीएम के […]

पिथौरागढ़ – महाविद्यालय में शिक्षक पुस्तक आंदोलन को लेकर सीएम के बयान से नाराज छात्रों ने कॉलेज रोड पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। आंदोलनरत छात्रों ने कहा कि आंदोलन न करने की नसीहत देने वाले सीएम समाधान निकालें और कॉलेज को बिना समय गवाये पुस्तकें और शिक्षक दें। शनिवार को आंदोलनकारी छात्रों ने सीएम के कथित छात्रों के आंदोलन नहीं करने के बयान को लेकर नाराजगी जताई। महाविद्यालय में एकत्र होकर नारे लगाए। छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश जोशी ने कहा कि 34 दिन से आंदोलन करने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री असंवेदनशील और हवाहवाई बयान दे रहे हैं। मांगों को पूरा करने बजाए आंदोलन नहीं कर पढ़ाई करने की नसीहत दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैसे पढ़ें किताबें तो हैं नहीं, जब तक महाविद्यालय में पुस्तकों की कमी है तब तक छात्र पढ़ाई कैसे कर सकते हैं। सीएम छात्रों से किसी चीज की पढ़ाई करने के लिए कह रहे हैं यह समझना मुश्किल है। छात्रा लक्षिका ने कहा कि सीएम का बयान कि छात्र पढ़ाई करें। जमीनी हकीकत से दूर है। पुस्तकों और शिक्षकों की कमी को शीघ्र दूर किया जाना चाहिए। राज्य के मुख्या होने के नाते सीएम को महाविद्यालयों की स्थितियों के बारे में जानकारी लेकर उन्हें दूर करने के प्रयास करने चाहिए। इस दौरान अश्विन, विशाल, भुवन, सोनल, दीपक, नूतन, मुकेश, धीरज, किशोर, मोहित समेत कई कई छात्र मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *