अल्मोड़ा – पदोन्नति, डीपीसी सहित विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का चरणबद्ध आंदोलन निदेशक से सकारात्मक वार्ता के बाद स्थगित हो गया है। उद्यान निदेशक ने पदोन्नति के आदेश जारी करने के साथ 24 जुलाई तक डीपीसी कराने का आश्वासन दिया है।पदोन्नति व रिक्त पदों पर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों की डीपीसी किए जाने आदि मांगों को लेकर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण का गत 15 जुलाई से चरणबद्ध आंदोलन चल रहा था। दूसरे चरण में पूरे प्रदेश में उद्यान मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी सुबह के वक्त दो घंटा कार्य बहिष्कार कर रहे थे, जो शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इधर, मांगों पर द्विपक्षीय वार्ता के लिए उद्यान निदेशक ने एसोसिएशन के शिष्टमंडल को देहरादून आमंत्रित किया था। शनिवार को शिष्टमंडल की देहरादून में निदेशक आरसी श्रीवास्तव से सकारात्मक माहौल में वार्ता हुई। निदेशक ने कहा कि मिनिस्ट्रीयल कर्मियों की पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। 24 जुलाई तक रिक्त पदों पर डीपीसी कर पदोन्नति की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इस आशय का लिखित समझौता दोनों पक्षों के मध्य हुआ। इस पर एसोसिएशन ने आंदोलनस्थगित करने का निर्णय लिया। साथ ही एसोसिएशन ने निदेशक का आभार भी जताया। समझौते के बाद प्रदेश भर में उद्यान मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने सुचारू रूप से कामकाज शुरू कर दिया है। एसोसिएशन के शिष्टमंडल में प्रदेश अध्यक्ष अरविंद बिजल्वाण, महामंत्री चंद्र मोहन पंत सहित सभी जिलों के एक-एक एसोसिएशन पदाधिकारी शामिल रहे।
अल्मोड़ा – पदोन्नति, डीपीसी सहित विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का चरणबद्ध आंदोलन निदेशक से सकारात्मक वार्ता के बाद स्थगित हो गया है। उद्यान निदेशक ने पदोन्नति के आदेश जारी करने के साथ 24 जुलाई तक डीपीसी कराने का आश्वासन दिया है।पदोन्नति व रिक्त पदों पर […]
