• Home  
  • तीन दिन से लापता एल आई यु सिपाही सकुशल बरामद – मुजफ्फरनगर से लाया जायेगा रूड़की
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

तीन दिन से लापता एल आई यु सिपाही सकुशल बरामद – मुजफ्फरनगर से लाया जायेगा रूड़की

Hariom giri रूड़की – तीन दिन से लापता चल रहे एल आई यु सिपाही अनिल जोशी को मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया है जानकारी मिली है की सिपाही अनिल जोशी मानसिक रूप से परेशान चल रहा था जो छपार थाना पुलिस को बस अड्डे के पास घूमता मिला है […]

Hariom giri

रूड़की – तीन दिन से लापता चल रहे एल आई यु सिपाही अनिल जोशी को मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया है जानकारी मिली है की सिपाही अनिल जोशी मानसिक रूप से परेशान चल रहा था जो छपार थाना पुलिस को बस अड्डे के पास घूमता मिला है जिसके बाद छपार पुलिस ने अनिल को मुजफ्फरनगर के जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है


बता दे की चम्पावत में तैनात एल आई यु सिपाही अनिल जोशी की कावड़ यात्रा के चलते कुछ दिन पहले ही रूड़की में तैनाती की गई थी वो रोडवेज के पास एक होटल रुके हुए थे 19 जुलाई की रात वो अपने रूम से संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे सिपाही के लापता होने की सुचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था आस पास काफी जगह पर उनकी तलाश की गई लेकिन उनका पता नहीं लग पाया था जिसके बाद पुलिस ने उनकी मोबाइल लोकेशन निकाली तो आखरी लोकेशन मुजफ्फरनगर की आई थी जिसके बाद उनका मोबाइल बंद आ रहा था सिपाही अनिल जोशी की तलाश में पुलिस टीम मुजफ्फरनगर में उनकी तलाश कर रही थी की छपार पुलिस के द्वारा उनका पता चलने की सुचना पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है बताया गया है की जल्द ही उनको रूड़की लाया जा रहा है

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *